रेलवे में 3445 पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
भारतीय रेलवे में कमर्शियल सह टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क और ट्रेन क्लर्क आदि पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. रेलवे ने कुल 3,445 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर 2024 है. इससे पहले उम्मीदवार अपना फॉर्म सबमिट कर दें. अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और वो भी रेलवे में, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है. रेलवे में 3 हजार से भी अधिक पदों पर भर्तियां निकली हैं, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने 21 सितंबर यानी आज से ही आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. जो भी उम्मीदवार कमर्शियल सह टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क और ट्रेन क्लर्क आदि के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर इसका सीधा लिंक पा सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे में कुल 3,445 पदों को भरा जाएगा. आवेदन करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर 2024 है और आवेदन शुल्क का भुगतान 22 अक्टूबर 2024 तक किया जा सकता है. Railway Recruitment 2024: किन-किन पदों पर कितनी भर्तियां? Railway Vacancy 2024: कैसे करें अप्लाई? Railway Jobs 2024: आवेदन शुल्क कितना है? आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, पीडब्ल्यूबीडी, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग यानी ईबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है. अगर उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में शामिल होते हैं तो वो आवेदन शुल्क में आंशिक वापसी पा सकते हैं. एक्टिव रखें मोबाइल नंबर और ईमेल अभ्यर्थियों के लिए ये जरूरी है कि वो अपने मोबाइल नंबर और वैलिड ई-मेल आईडी को पूरी भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक्टिव रखें, क्योंकि आरआरबी भर्ती पूरी तरह खत्म होने तक सभी भर्ती संबंधी सूचनाएं सिर्फ एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से ही भेजी जाएंगी. अधिक जानकारी के लिए आप रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in देख सकते हैं.